उत्तर प्रदेश

डबल इंजन सरकार भाजपा की सबसे बड़ी उपलब्धि है महंगाई : अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav : लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि महंगाई है। इसका ग्राफ हर वर्ष ऊंचा ही होता रहा है।

श्री यादव ने बुधवार को कहा कि भाजपा की कुनीतियों के चलते भाजपा के पूंजीपति मित्र तो मालामाल होते जा रहे हैं जबकि जनता कंगाल होती जा रही है। भाजपा समाज के हर वर्ग का उत्पीड़न करने से ही नहीं रूकी, उसने तय कर लिया है कि अब वह बच्चों को भी नहीं छोड़ेगी।

उन्होने कहा कि भाजपा राज में डीजल-पेट्रोल, सीएनजी, रसोई गैस आदि के दाम आसमान छू रहे हैं। आटा, दाल, चावल, सब्जी, तेल, दूध, दही पर भी जीएसटी लगा दी जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। चावल में 10 से लेकर 20 रूपये, अरहर दाल में 15 रूपए, जीरा में 25 रूपये और लाल मिर्च में 40 रूपए तक की बढ़ोत्तरी हो गई है। पराग, अमल, मदर डेयरी समेत सभी दूध कम्पनियों ने दूध के दामों में वृद्धि कर दी है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के कुशासन में महंगाई, भ्रष्टाचार खूब फलफूल रहा हैं। जनसामान्य की कहीं सुनवाई नहीं। हर तरफ लूट मची हुई है। लोगों में निराशा के साथ आक्रोश भी पनप रहा है। जनता अब भाजपा का फुल टिकट काटने का मन बना चुकी है।


यहाँ पढ़े  : संगठन को मजबूत करेगा सपा का सदस्यता अभियान : चौधरी

ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com

Related Articles

Back to top button